राजधानी

Image Alt Text

विधानसभा अध्यक्ष ने किया सदन समितियों का गठन

राजधानी

भोपाल। मप्र विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 की अवधि के लिए सदन समितियों का गठन किया है। विधानसभा की मंत्रणा समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति तथा सदस्य सुविधा समिति गठित करते हुए इनके सभापति एवं सदस्यों की भी नियुक्ति की है। 

समितियों में कौन-कौन बने अध्यक्ष-सदस्य 

कार्यमंत्रणा समिति: विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर इस समिति के सभापति एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक  गोपाल भार्गव, हेमंत खण्डेलवाल,डॉ. सीतासरन शर्मा, अजय विश्नोई, सुश्री मीना सिंह मांडवे, हरिशकर खटीक, सोहनलाल बाल्मीक, यादवेन्द्र सिंह, लखन घनघोरिया और हेमंत सत्यदेव कटारे सदस्य नियुक्त किए गए हैं। 

शासकीय आश्वासनों सबंधी समिति: विधायक हरिशंकर खटीक को इस समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। साथ ही विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, गौरव पारधी, विष्णु खत्री, राजेश सोनकर, रामनिवास शाह, डॉ.अभिलाष पाण्डेय, राकेश शुक्ला (गोलू), सुनील उडक़े, डॉ. विक्रांत भूरिया और राजन मण्डलोई समिति में सदस्य नियुक्त किए गए हैं। 

प्रश्न एवं संदर्भ समिति: विधायक अरुण भीमावद को इस समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। विधायक हरिसिंह सप्रे, राजेश वर्मा, प्रणय प्रभात पाण्डेय, नारायण पटेल, अनिल जैन (निवाडी),इंजी. गोपाल सिंह , श्याम बरडे, बाला बच्चन,श्रीमती झूमा ध्यानसिंह सोलंकी और सुरेश राजे को समिति का सदस्य बनाया गया है। 

सदस्य सुविधा समिति : विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन को इस समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। विधायक मोहन शर्मा, प्रहलाद लोधी, मनोज पटेल, घनश्याम चन्द्रवंशी, राजकुमार कर्राहे, राजेन्द्र भारती, रजनीश सिंह एवं डॉ. रामकिशोर दोगने समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।