राजधानी

Image Alt Text

बंसल अस्पताल के सामने अवैध पार्किंग की छूट, सडक़ पर दोनों तरफ वाहन, वर्षों से लग रहा जाम, पुलिस-प्रशासन मौन

राजधानी

भोपाल। राजधानी भोपाल की एक प्रमुख सडक़, जिस पर से हर दिन हजारों की संख्या में वाहन निकलते हैं। पुलिस-प्रशासन और शासन में बैठे बड़े अधिकारी भी निकलते हैं और सत्ता-विपक्ष में बैठे राजनेता भी इस सडक़ से गुजरते और जाम में फंसते हैं। जाम का कारण इस सडक़ के दोनों ओर खड़े चार पहिया वाहन हैं। जहां अवैध पार्किंग होते हुए भी पुलिस न टूचिंग या चालानी कार्रवाई नहीं कर पाती है। 

एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी, बिट्टन मार्केट जैसे प्रमुख क्षेत्रों को चूनाभट्टी चौराहा, कोलार और शाहपुरा से जोडऩे वाली प्रमुख सडक़ है। इसी सडक़ पर बने बंसल अस्पताल में भर्ती मरीजों के अटेण्डर और प्रतिदिन बड़ी संख्या में उसने मिलने लोग आते हैं, जो अस्पताल के सामने की सडक़ पर ही दोनों किनारों पर अपने वाहन खड़े कर जाते हैं। इस कारण 40 फीट की इस सडक़ पर दोनों ओर के यातायात को निकलने के लिए 20 फीट की सडक़ ही शेष रह जाती है। इसलिए इस सडक़ पर सुबह 9 बजे से देर रात तक जाम देखा जा सकता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और ड्यूटी जाने वाले अधिकारी कर्मचारियों को होती है। 

कार्रवाई किए बिना निकल जाती है पुलिस 

बंसल अस्पताल प्रबंधन की ऊंची राजनीतिक अथवा यहां भर्ती होने वाले अधिकांश व्हीआईपी मरीजों का अपना प्रभाव कि राजधानी के हर हिस्से में सडक़ पर खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई और क्रेन से खींचकर कार्रवाई कर रही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बिना कार्रवाई किए यहां से चुपचाप निकल जाते हैं।

200 मीटर सडक़ पर नहीं बन सका डिवाईडर 

चूनाभट्टी चौराहा से मनीषा मार्केट तक करीब चार साल पहले इस सडक़ पर डिवाईडर बनाया गया था। सीसी से बना डिवाईडर बंसल अस्पताल के दोनों ओर करीब 50-50 मीटर की दूरी तक नहीं बनाया गया। डिवाईडर बनने की स्थिति में सडक़ किनारे वाहन खड़े नहीं किए जा सकते थे। 

बंसल में पार्किंग सिर्फ स्टाफ के लिए 

व्यवसायिक इमारतों में लिए अनिवार्य पार्किंग का नियम यहां सिथिल नजर आता है। तीन मंजिल तलघर में संचालित बंसल अस्पताल में वाहन पार्किंग तो बनाई गई है, लेकिन वह सिर्फ अस्पताल स्टाफ के लिए है। यहां भर्ती मरीजों, परिजनों और मिलने आने वालों के लिए पार्किंग नहीं है।  

सडक़ पर वाहन लगवा रहे बंसल के कर्मचारी 

बंसल अस्पताल के सामने की सडक़ पर लगते वाहनों के जाम के बीच दोनों किनारे पर वाहनों को व्यवस्थित खड़ा कराने के लिए बंसल अस्पताल ने इन दिनों सात कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।अस्पताल की गणेवश के ऊपर यातायात पुलिस से मिलती-जुलती नीले रंग की जैकेट भी पहनते हैं। 

सडक़ पर कार, धकियाते रहे पुलिस अधिकारी 

गुरूवार को बंसल अस्पताल के दोनों ओर खड़े वाहनों से लगे जाम को खुलवाने पहुंचे आधा दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एक कार को धकियाकर हटाते नजर आए। कार क्रमांक केए 2र्2-1960 का चालक कार को बिजलीघर के सामने आधी सडक़ पर खड़ा कर गायब हो गया। 15 मिनट तक पुलिस ने कार मालिक को तलाशा, नहीं मिला तो ऑनलाइन चालान भी किया। इसके बाद कार को सडक़ किनारे धकेलने का प्रयास किया। चूंकि कार का हेंडब्रेक लगा था। इस कारण कार को हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करते देखा गया।