Breaking News:
राजधानी
बैरसिया विधायक का वेयर हाउस ब्लैकलिस्ट, सरकारी खरीद शुरू होने से पहले प्रशासनिक टीम को मिला था 6522 क्विंटल गेहूं
राजधानी
भोपाल। भोपाल के बैरसिया विधायक विष्णु खत्री के भागवती वेयर हाउस को खाद्य विभाग ने काली सूची में डाल दिया है। इस साल वेयर हाउस में गेहूं की सरकारी खरीदी नहीं हो सकेगी। वहीं, बारदाना देने वाली सहकारी समिति पर को भी ब्लैकलिस्ट किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। दो दिन पहले प्रशासनिक टीम को विधायक के इस वेयर हाउस में सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही 6522 क्विंटल गेहूं रखा मिला था।
सरकारी खरीद से पहले ही वेयरहाउस में बड़ी मात्रा में गेहँू रखे जाने की शिकायत के बाद अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई थी। जिसने वेयर हाउस में 6522.50 क्विंटल गेहूं मिलने की बात कही थी। इनमें 5 हजार क्विंटल गेहूं 50-50 किलो के नए बोरों में भरा था। जिनकी संख्या 11 हजार है। 550 क्विंटल गेहूं गोदाम में खुले में रखा था। इसकी कुल कीमत 1.43 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
जिन्होंने वेयरहाउस में बेचा, सरकार नहीं खरीदेगी उनका गेहूं
जांच समिति ने निर्णय लिया है कि जिन किसानों ने यहां गेहूं बेचा था, उनसे अब गेहूं की खरीदी नहीं की जाएगी। वहीं, नागरिक आपूर्ति निगम को बारदाना वापस किया जाएगा। जांच कमेटी ने इस मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इसके बाद शासन स्तर से ही यह कार्रवाई हुई है।
एक और वेयरहाउस जांच के दायरे में
विधायक के वेयर हाउस में गेहूं रखा होने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने क्षेत्र के एक दर्जन वेयर हाउस की जांच की। एक अन्य स्थान पर वेयर हाउस के बाहर भी गेहूं का भण्डार मिला, जिसे जांच में शामिल किया गया है। जनपद अध्यक्ष बैरसिया के पति भाजपा नेता कुबेर सिंह गुर्जर से जुड़ा वेयर हाउस भी जांच के दायरे में है।
शासकीय वारदानों में भर दिया गेहूं
जिला उपार्जन समिति ने पूरे मामले की जांच की थी। सहकारी विपणन सहकारी समिति मर्यादित भोपाल के उपार्जन केंद्र के जांच प्रतिवेदन में बताया कि भागवती वेयर हाउस यूनिट-2 ग्राम तरावली में पूर्व से संग्रहित रबी विपणन वर्ष 2025-26 की शेष भंडारित 26 गठानें रखी थी। विपणन वर्ष 2026-27 में खरीदी के लिए किसान सहकारी विपणन सहकारी समिति मर्यादित के कम्प्यूटर ऑपरेटर विनोद सूर्यवंशी को प्रदाय कर पावती दी गई थी। इन शासकीय बारदानों में खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व ही अवैध रूप से किसानों का कुल 6522.50 क्विंटल गेहूं उक्त वेय रहाउस में भंडारित मिलपे से गोदाम प्रबंधक एवं समिति प्रबंधक की मिलिभगत की बात सामने आई है। इस कारण इनके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। इसमें वेयर हाउस को इस साल खरीदी से पृथक कर दिया गया है। वहीं, किसानों को गेहूं विक्रय से वंचित किया जाएगा। बारदाना देने पर भी कार्रवाई की जा रही है।
भोपाल में 10 अप्रैल से शुरू होगी खरीदी
भोपाल जिले में गेहूं उपार्जन का काम 10 अप्रैल से शुरू होगा। बारदाने की कामी के चलते सरकार ने तीन बार खरीदी की तिथि आगे बढ़ाई है। भोपाल जिले के कुल 92 में से 85 खरीदी केंद्रों पर बारदाना पहुंच चुका है। प्रत्येक वेयर हाउस में 6 हजार क्विंटल तक खरीदी की क्षमता की तैयारी है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26