Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
अपराध

Image Alt Text

इंदौर में बिना किराया दिए डेढ़ महीने होटल में ठहरा ग्वालियर में पदस्थ दीवान, पुलिस मुख्यालय ने दर्ज कराया भ्रष्टाचार का प्रकरण

अपराध

भोपाल/इंदौर/ग्वालियर। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, ग्वालियर में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मी पर पुलिस मुख्यालय भोपाल स्थित सतर्कता थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस मुख्यालय में इस आरक्षक के संबंध में शिकायत की गई थी। शिकायत के सत्यापन में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित पुलिसकर्मी ने वर्ष 2024 में प्रतिनियुक्ति के दौरान इंदौर जिले में पदस्थ रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया और लगभग डेढ़ माह तक एक होटल में कमरा लेकर रहा। इस दौरान उसका होटल में रहने का करीब 1.5 लाख रुपये का बिल बना था, जिसका उसने भुगतान नहीं किया। जांच में यह भी पता चला कि उस पुलिसकर्मी ने इस दौरान अपने वास्तविक पद से उच्च पद की वर्दी पहनी, जिससे होटल प्रबंधन किराया मांगने की कोशिश न करे। इस प्रकरण में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

ग्वालियर में भी दर्ज है अपराधिक प्रकरण

पुलिस मुख्यालय ने आरोपी प्रधान आरक्षक का नाम तो सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन बताया गया है कि इस पुलिसकर्मी के विरुद्ध पूर्व में भी ग्वालियर जिले में एक अन्य अपराध पंजीबद्ध हुआ था, जिसकी विवेचना वर्ष 2021 से प्रचलित है।