Breaking News:
राजधानी
भोपाल रेलवे स्टेशन का ख़तरनाक वीडियो आया सामने, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर गुलाटी खाता रहा युवक, चार दिन से नहीं आया होश
राजधानी
भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर ३१ मार्च की रात हुए हादसे का १४ सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल होता दिख रहा है। जीआरपी के मुताबिक युवक की हालत गंभीर है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।
वीडियो के पहले ही सेकंड में युवक प्लेटफॉर्म नंबर ६ पर ट्रेन के साथ चलता नजर आ रहा है। अगले ही सेकंड वह कोच के गेट के साइड हिस्से से टकराता है। करीब ३ सेकंड के भीतर सीधे गेट से टकराकर चलती ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस जाता है।कुल ५ सेकंड के अंदर वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच ४ से ५ बार घूम जाता है। इसके बाद अगले ६ सेकंड में वह ट्रेन के नीचे की ओर खिंचता चला जाता है और वीडियो से ओझल हो जाता है।
भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस के बीच उलझा था युवक
जीआरपी के अनुसार, घटना रात करीब ११:३१ बजे हुई। उस समय १९३०४ भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस स्टेशन से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों और प्राथमिक आकलन के अनुसार ट्रेन की स्पीड करीब ४० किमी प्रति घंटा थी। इसी रफ्तार में युवक के कई बार ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसने से उसे बेहद गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद १०८ एंबुलेंस बुलाकर युवक को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया।
अब तक नहीं हो सकी युवक की पहचान
युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। जेब में रखा मोबाइल फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका, जिससे पहचान करने में परेशानी हो रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, वह बिहार का निवासी और करीब २५-२६ वर्ष का बताया जा रहा है।
सिर में गहरी चोट, एक हाथ भी टूटा
घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शी हल्के भाई लोधी ने बताया कि हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी के कहने पर वह इंसानियत के नाते घायल युवक के साथ अस्पताल तक गया। उसका एक हाथ टूट चुका था। सिर में गहरी चोट थी। इसके बावजूद वह सांसें ले रहा था।
लोधी ने बताया कि वह रात ४ बजे तक अस्पताल में रहे। उसने खुद को बिहार का बताया था, लेकिन उसका नाम याद नहीं है। जीआरपी एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और प्रारंभिक जांच में किसी तरह की आपराधिक साजिश सामने नहीं आई है। प्रथम दृष्टया यह मामला युवक की खुद की लापरवाही का लग रहा है। उसके होश में आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26