अपराध

Image Alt Text

राजधानी में शराब दुकान खोलने को लेकर चलीं लाठियां, दोनों पक्षों के लोग हुए घायल, वीडियो आया सामने

अपराध

भोपाल। राजधनी के बजरिया क्षेत्र में रविवार को शराब की कलारी खोलने के लेकर विवाद हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। बजरिया क्षेत्र के रिहायशी इलाके में सुनील यादव अपनी प्रॉपर्टी में कलारी खुलवा रहा था। रिहायशी इलाका होने के चलते स्थानीय लोगों ने कलारी खुलने का विरोध किया। इस पर से विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी डंडों के साथ लोगों को लेकर पहुंचे सुनील यादव ने विरोध कर रहे लोगों से मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने भी सुनील यादव के लोगों पर लाठियां बरसाईं। घटना में दोनों तरफ से लोग घायल हुए है।घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला । सोमवार तड़के चार बजे तक पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस के अनुसार अब हालात सामान्य हैं।पुलिस का कहना अगर किसी ने भी हालात बिगड़ने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।