राजधानी

Image Alt Text

समय-सीमा बैठक: गैस सिलेंडर शिकायतों पर तत्काल करें कार्रवाई

राजधानी

भोपाल। कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को हुई समय-सीमा (टीएल) बैठक में एडीएम सुमित कुमार पांडेय ने गैस सिलेंडर वितरण और रिफिलिंग से संबंधित शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर शिकायतों का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जन आकांक्षा पोर्टल पर लंबित शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर समाधान करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में एडीएम श्री पांडेय ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने मिशन कर्मयोगी के आईगोट पोर्टल के माध्यम से आयोजित साधना सप्ताह के अंतर्गत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को न्यूनतम पाँच प्रशिक्षण पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। 

87 गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर हों सुगम विक्रय सुविधा  

एडीएम श्री पांडेय ने समर्थन मूल्य पर विपणन वर्ष 2026-27 के गेहूं उपार्जन की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए कि जिले में स्थापित 87 उपार्जन केंद्रों पर किसानों को सुगम विक्रय सुविधा उपलब्ध कराई जाए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित हो। उन्होंने कहा कि सभी विभाग 8 अप्रैल से पहले केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। 7 अप्रैल से पंजीकृत किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग प्रारंभ होगी।

बैठक में नरवाई जलाने की घटनाओं पर सख्ती बरतने के निर्देश भी दिए गए। बैठक् में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी ने संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत लंबित आवेदनों और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई।