Breaking News:
मध्यप्रदेश
भिण्ड में होगा अंबेडकर जयंती का राज्य स्तरीय कार्यक्रम
मध्यप्रदेश
भोपाल। मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 8 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भिंड जिला मुख्यालय पर होगा। जिला मुख्यालयों सहित सभी विकास खंडों में भी अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बीते सप्ताह मप्र को मिली कई सौगातें
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीता सप्ताह मध्य प्रदेश के लिए शुभ रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश को नए फोरलेन मार्गों की कई स्वीकृतियां प्रदान कर सौगातें दी। एनएच 46 के इटारसी - बैतूल सेक्शन में 758 करोड़ रुपए लागत के 22 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर को स्वीकृत किया है। इसी तरह प्रदेश के निवाड़ी और उत्तर प्रदेश के झांसी को जोडऩे वाले 15.6 किलोमीटर लंबे फोरलेन दक्षिणी बाइपास के निर्माण और बंगाय खास से ओरछा तिगेला के निर्माण तथा एन एच44 और एनएच 39 को जोडऩे वाली लिंक रोड के लिए 631.73 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इससे प्रदेश के व्यापारिक, आर्थिक, पर्यटन इत्यादि सभी तरह की गतिविधियों को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने उज्जैन में हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम के संबंध में भी जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन नगरी लंबे समय तक काल गणना का केंद्र रही है, भूमध्य रेखा और कर्क रेखा का कटाव केंद्र बिंदु जो पहले उज्जैन में था अब उज्जैन से 32 किलोमीटर दूर डोंगला में स्थानांतरित हो गया है। उज्जैन की गौरवशाली पहचान को विश्व पटल पर पुन: स्थापित करना भी कार्यक्रम का उद्देश्य था।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26