Breaking News:
अपराध
राजनीतिक संरक्षण में बेखौफ मुरैना का रेत माफिया, ट्रैक्टर से वन आरक्षक को कुचला, कर मार डाला
अपराध
मुरैना। राजनैतिक संरक्षण में फलफूल रहे मुरैना के बेखौफ रेत माफिया ने बुधवार की सुबह एक वन आरक्षक को कुचलकर मर दिया। घटना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 552 पर रथोल का पुरा और रानपुर के बीच रानपुर तिराहे पर हुई है।इस घटना में वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर की मौत हुई है। वह वन विभाग की अंबाह रेंज में पदस्थ था।
नेता प्रतिपक्ष बोले अपराधियों के हौसले बुलंद
घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त और अपराधियों के हौसले चरम पर है। मुरैना में रेत माफिया द्वारा वन विभाग की टीम पर हमला कर आरक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर देना न केवल भयावह है, बल्कि यह साबित करता है कि प्रदेश में अपराधियो में कानून का डर समाप्त हो चुका है। सिंघार ने कहा कि यह घटना प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और भाजपा सरकार के "सुशासन" की तस्वीर है, अवैध खनन माफिया दिनदहाड़े कानून के रक्षकों की हत्या कर रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। यह सीधा-सीधा शासन की विफलता और अपराधियों को मिला संरक्षण है। मुख्यमंत्री जी सम्पूर्ण विषय में संज्ञान लें और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाही की जाए। शहीद आरक्षक हरकेश गुर्जर को विनम्र श्रद्धांजलि।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26