Breaking News:
अपराध
लोकायुक्त ने शुरू की कटनी के पूर्व SP अभिजीत रंजन के कथित भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच
अपराध
भोपाल/कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके कार्यकाल के दौरान हुए कथित विभागीय भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में लोकायुक्त संगठन ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। कटनी की वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती सरिता गौतम द्वारा डीजी लोकायुक्त को भेजी गई शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए लोकायुक्त भोपाल संभाग ने आधिकारिक तौर पर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में लोकायुक्त कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, श्रीमती सरिता गौतम को आगामी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे भोपाल स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराने और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया है। शिकायत में पूर्व एसपी पर भ्रष्टाचार के माध्यम से अकूत संपत्ति अर्जित करने और सरकारी सामग्री की खरीदी में लाखों-करोड़ों रुपये के गबन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। समाजसेवी सरिता गौतम लंबे समय से इन अनियमितताओं के विरुद्ध आवाज उठा रही थीं। उनकी शिकायत पर अब लोकायुक्त पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26