Breaking News:
अपराध
नगर पालिका का बाबू 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, घूस मांगने की शिकायत पर जबलपुर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई
अपराध
भोपाल। नरसिंहपुर नगर पालिका परिषद की लोक निर्माण शाखा के लिपिक को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बुधवार को ठेकेदार से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
निर्माण ठेकेदार भीष्म नारायण सिंह राजपूत, निवासी शांति नगर दमोह नाका जिला जबलपुर ने लोकायुक्त पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वे स्वयं ठेकेदारी करते हैं और उनका वर्ष 2025 में नगर परिषद के माध्यम से पेवर ब्लॉक लगाने का टेंडर मिला था। इस ठेके के लिए एफ डी आर एवं पीजी राशि के रूप मे 50000 रुपए की राशि बैंक गारंटी के रूप में रखी थी। टेंडर का काम पूरा हो जाने के बाद उसने बैंक खाते में भुगतान की मांग की तो नगर पालिका परिषद के बाबू संजय तिवारी द्वारा उससे 15.5 प्रतिशत के हिसाब से 52 हजार रुपये की मांग की जा रही है। बिल का भुगतान आवेदक की कम्पनी के खाते में हो गया है, लेकिन भुगतान के बाद से बाबू संजय तिवारी द्वारा रिश्वत नहीं देने पर एफ डी आर और बैंक गारंटी रोकने तथा भविष्य में नगर पालिका परिषद में कोई काम नहीं देने की धमकी दी जा रही है। बाबू संजय तिवारी से बातचीत करने पर 38000 रुपए रिश्वत लेने को तैयार हो गया। शिकायत के सत्यापन के बाद बुधवार, 8 अप्रैल को लोकायुक्त टीम ने आरोपी को पकडऩे के लिए जाल विछाया और आवेदक ने पहली किस्त के रूप में जैसे ही 25 रुपये बुधवार को लिपिक संजय तिवारी को सौंपे तो छुपकर खड़ी लोकायुक्त टीम ने आरोपी लिपिक को परिषद की कम्प्युटर शाखा में रिश्वत सहित पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26