Breaking News:
अपराध
शिवपुरी में महिला टीएसआई की बेल्टों से मारपीट, छेड़छाड़ कर 12 हजार नकदी लूट ले गए बदमाश
अपराध
शिवपुरी/भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में स्थित परिवहन विभाग के सिकंदरा परिवहन चेकपॉइंट पर बीती रात एक बड़ी अपराधिक घटना हुई है। 10 बदमाशों ने आधी रात में चेक पोस्ट प्रभारी महिला टीएसआई के कक्ष में घुसकर उनके साथ पहले अभद्रता और छेड़छाड़ की। उसे बेल्टों से पीटा और 12 हजार रुपये नकदी, पीओएस मशीन, सीसीटीवी फुटेज की डीबीआर लूटकर उसे धमकाकर चले गए। जाते-जाते बदमाश कमरे में रखी टीवी को लात मारकर तोड़ गए और स्टाफ के साथ भी मारपीट की।
महिला टीएसआई ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बुधवार रात करीब 12 बजे जब वह सिकंदरा स्थित अपने कार्यालय के पास बने कमरे पर थी। तभी वहां पर कुछ बदमाश आ गए और गाली-गलौच कर उनसे अभद्रता की और फिर बेल्टों से मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आए स्टाफ के साथ भी जमकर मारपीट की। बदमाशों ने मारपीट व अभद्रता के साथ कमरे में रखे 12 हजार रुपए नकद, पीओएस मशीन व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लूट लिया। जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए है। घटना के समय भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन दो किमी की दूरी पर स्थित थान ेसे पुलिस घटनास्थल पर समय पर नहीं पहुंच सकी।
घटना कलेक्टर-एसपी के संज्ञान में आने पर हुई एफआईआर
परिवहन उप निरीक्षक की शिकायत पर थाने की पुलिस ने करीब 12 घंटे तक एफआईआर नहीं की। दोपहर में जब यह बात शिवपुरी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आई, तब गुरूवार दोपहर डेढ़ बजे बदमाशों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जा सका।
इनके विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर
चैक पोस्ट प्रभारी की शिकायत पर 8 नाम दर्ज एवं दो अज्ञात बदमाशों पर लूट, छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस प्रकरण में राजगुरू उर्फ छोटू यादव, सोना यादव, महेन्द्र यादव, सहदेव यादव, अनिल उर्फ बल्लू यादव, विक्की केवट, भैयन झा व कुंदन यादव एवं दो अज्ञात बदमाशों पर लूट, छेड़छाड़, मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है, हालांकि पुलिस ने गुरूवार शाम तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई।
बबलू है मुख्य आरोपी, उसके परिवार से रहा पूर्व सरपंच
मारपीट की इस घटना का मुख्य आरोपी अनिल उर्फ बल्लू यादव है। उसके परिवार का एक सदस्य दिनारा गांव के सरपंच भी रहा है। बताया जाता है कि पहले भी किसी आईपीएस अधिकारी से विवाद और मारपीट की घटना कर चुका है। चेकपॉइंट पर वह अपना हस्तक्षेप चाहता है, जबकि परिवहन उप निरीक्षक इसके लिए राजी नहीं थी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26