Breaking News:
अपराध
महिला टीएसआई से लूट, मारपीट, छेड़छाड़ करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, शिवपुरी जिले के सिकन्दरा चेकपॉइंट पर बुधवार देर रात हुई थी घटना
अपराध
भोपाल/शिवपुरी। शिवपुरी जिले के परिवहन चेकपॉइंट पर प्रभारी के रूप में पदस्थ महिला परिवहन उप निरीक्षक के साथ मारपीट, लूट, छेड़छाड़, शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद कर लिया है।
सिकंदरा चेकपॉइंट प्रभारी परिवहन उप निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने 9 अप्रैल को आठ नामजद और दो अन्य आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया था।
पुलिस के अनुसार आरोपियों में राजगुरू उर्फ छोटू यादव, सोना यादव, महेन्द्र यादव, सहदेव यादव पर आरोप है कि इन्होंने रात में महिला परिवहन उप निरीक्षक के शासकीय निवास के बंद कमरे को जबरदस्ती खोलकर उनके साथ मारपीट एवं तोडफ़ोड़ की, सामान और नकदी लूटकर ले गए। इसके अलावा अन्यआरोपी अनिल उर्फ बल्लू यादव, विक्की केवट, भईयन झां, कुन्दन यादव ने खाना वनाने वाले कर्मचारी चंदन गुप्ता को गन्दी गालियां देकर मारपीट की। शिपपुरी पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के निर्देश पर ही इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना दिनारा में बीएनस की धारा 221, 121(1), 331(6), 74, 309(6), 351(2), 296(बी) में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
आरोपियों को पकडऩे बनी टीमें, दिनारा थाना प्रभारी को रखा बाहर
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी के अलग-अलग टीमों का गठन किया। इन टीमों में सुनारी चौकी प्रभारी चेतन शर्मा, हिम्मतपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, सुरवाया थाना प्रभारी उनि अरविन्द्र छारी और अमोला थाना प्रभारी उनि अंशुल गुप्ता को तो शामिल किया गया। लेकिन किसी भी टीम में दिनारा थाना प्रभारी को शामिल नहीं किया गया। पुलिस टीमों ने शनिवार, 11 अप्रैल को आरोपियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 8 आरोपियों की गिरफ्तारी की।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में 33 वर्षीय राजगुरु उर्फ छोटू पुत्र अरुण यादव, 23 वर्षीय सोना उर्फ ऋषभ पुत्र जसवंत यादव, 28 वर्षीय सहदेव पुत्र राकेश यादव, 39 वर्षीय महेन्द्र पुत्र अरुण यादव, 33 वर्षीय दीपक उर्फ भइयन पुत्र बलवीर झां, 39 वर्षीय कुन्दन पुत्र अनूप सिहं यादव, 33 वर्षीय विक्की पुत्र लालाराम केवट और 45 वर्षीय अनिल उर्फ बल्लू यादव सभी निवासी ग्राम दिनारा को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26