Breaking News:
राजधानी
बड़ा तालाब किनारे अतिक्रमण हटाने चला अभियान,दीवार ढहाई, आधा दर्जन पक्के निर्माण भी तोड़े
राजधानी
भोपाल। एनजीटी के आदेश पर भोपाल के बड़ा तालाब के जलग्रहण (कैचमेंट) क्षेत्र को को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को टीटी नगर अनुविभाग ने सेवनिया और गौरा गांव में बड़ा तालाब की सीमा में आ रही दीवार को ढहाया और पक्के निर्माण भी जेसीबी के सहयोग से तोड़े
एसडीएम अर्चना शर्मा, तहसीलदार कुणाल रावत के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में नगर निगम के मदाखलत दस्ते के अलावा सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल का भी सहयोग लिया गया। कार्रवाई सोमवार दोपहर तक जारी रही, जिसमें आधा दर्जन से अधिक अतिक्रमण हटाए गए।
उल्लेखनीय है कि भोपाल जिला प्रशासन ने तालाब के चारों ओर कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं, जिन्हें अगले 15 दिन में हटाया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 16 मार्च 2022 को भोज वेटलैंड रूल्स लागू होने के बाद बने सभी निर्माण हटाए जाएंगे। बड़ा तालाब के फुल टैंक लेवल (एफटीएल) से 50 मीटर तक के अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है।
इन दो गांवों में सबसे ज्यादा अतिक्रमण
टीटी नगर अनुविभाग के गौरा गांव और बिसनखेड़ी में सबसे ज्यादा अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा बैरागढ़ और बहेटा क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर अवैध निर्माण हुए हैं। वन विहार नेशनल पार्क क्षेत्र में भी कई अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26