देश
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता चुने गए
देश
भोपाल। सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार को पहले उन्हें भाजपा विधायक दल इसके बाद एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। मंंगलवार की शाम ही वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बुधवार, 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।
सवा दो साल पहले बने थे उप मुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी ने सवा दो साल पहले 28 जनवरी 2024 को बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके पास राज्य के गृहमंत्री की जिम्मेदारी भी रही।
राजभवन पहुंचकर नीतीश ने दिया इस्तीफा
मंगलवार को ही नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26