अपराध

Image Alt Text

भोपाल में किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या

अपराध

भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम किराना कारोबारी की अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कारोबारी के सीने में गोली लगी। गोली सीने के आर-पार हो गई, जिससे घटना स्थलप र ही उसकी मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 42 वर्षीय हनीफ पिता मोहम्मद शफीक के रूप में हुई। वह वार्ड नंबर सात बैरसिया का रहने वाला था और किराना कारोबार करता था। उसका शव शमशाबाद रोड स्थित ढाबे के पास मिला।

शमशाबाद रिस्तेदारी में जाने के लिए निकले थे 

परिजनों के अनुसार मृतक हनीफ रिश्तेदार के घर शमशाबाद जा रहे थे। शाम 4.30 बजे के करीब शमशाबाद रोड स्थित ढाबे के पास अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने उन्हें गोली मार दी। घटना स्थल पर गोली सिर्फ एक ही चली है। परिजनों के अनुसार उनका किसी से विवाद या पुरानी दुश्मनी नहीं थी।

मोटर साइकिल पर आए थे हत्यारे 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्यारे मोटर साइकिल पर आए थे और हनीफ को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। हत्या की जानकारी बैरसिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेसिंक और श्वान दस्ते ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। 

घटना स्थल पर मिली मृतक की मोटर साइकिल 

घटना के बाद पुलिस को घटना स्थल पर ही मृतक के पास उसकी मोटर साइकिल भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ढाबे और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।