Breaking News:
अपराध
5.47 करोड़ का मालिक निकला सेतु संभाग के एसडीओ, पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त सहायक यंत्री के घर ईओडब्ल्यू का छापा
अपराध
भोपाल/जबलपुर/छिंदवाड़ा। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की जबलपुर इकाई ने गुरूवार को छिंदवाड़ा में परासिया रोड स्थित आदर्श नगर में लोक निर्माण विभाग (सेतु संभाग) के सेवानिवृत्त एसडीओ महेन्द्र नागवंशी के ठिकानों पर छापे मारे। छापे के दौरान एसडीओ की चल-अचल संपत्तियों के रूप में नकदी, आभूषण, दुकान, मकान, कीमती घरेलू सामान, वाहन, बैंक खाते, कृषि भूमि, प्लॉट एवं ढाई करोड़ कीमत से तैयार आटा मिल भी मिली है।
एसडीओ की संपत्तियां और अनुमानित कीमत
संपत्ति कीमत
आवास 40 लाख
नकदी 91,500
घरेलू सामान 24 लाख
बीमा पॉलिसी (22) 20 लाख
सोने के आभूषण (187 ग्राम) 09 लाख
चांदी के आभूषण (1 किलो) 1.50 लाख
दुकान 13 लाख
3 वाहन (चार पहिया) 20 लाख
3 वाहन (दो पहिया) 2.10 लाख
21 बैंक खाते(स्वयं, पत्नी और बेटेा) 30 लाख (अनुमानित)
25 एकड़ कृषि भूमि, 2 भूखंड 1.76 करोड़, 21 लाख
आटा मिल 2.50 करोड़
कुल अनुमानित संपत्ति 5.47 करोड़
आरोपी पर भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज
ईओडब्ल्यू जबलपुर ने आरोपी सेवानिवृत्त एसडीओ महेन्द्र पिता महतु नागवंशी के विरुद्ध भ्रष्टाचार से करोड़ों रुपये असमानुपातिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। सत्यापन के बाद शिकायत के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 13(1) (बी), 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। गुरूवार की सुबह मारे गए छापे के लिए ईओडब्ल्यू की तीन टीमें बनाई गईं। कार्रवाई गुरूवार शाम तक जारी है। सेवानिवृत्त एसडीओ की और भी संपत्तियां मिलने की संभावना है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26