Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
अपराध

Image Alt Text

महिला सीएमएचओ रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अपराध

भोपाल। भोपाल लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को राजगढ़ की महिला सीएमएचओ डॉ शोभा पटेल को 20 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

इस मामले में शिकायत हरिओम अहिरवाल  निवासी, गाँधी नगर भोपाल  ने  पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश राठौर से की थी। शिकायत में बताया गया कि वे राजगढ़ में सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम से सोनोग्राफी सेंटर संचालित करते हैं।उन्होंने अपने सेंटर पर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से डॉ आकर्ष तनेजा का नाम जुड़वाना चाहता था। इस कार्य के अप्रूवल के लिए जिला चिकित्सालय राजगढ़ में पदस्थ सीएमएचओ डॉ शोभा पटेल के द्वारा आवेदक से 50000 रूपये की रिश्वत मांगी गयी। आरोपिया ने आवेदक से 11 अप्रैल को 10 हजार रूपये,  15 अप्रैल को 20 हजार रूपये रिश्वत के रूप में ले लिए थे । शेष 20 हजार रूपये देने के बाद ही डॉ के अप्रूवल को देने का कहा। शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप टीम का गठन किया। ट्रैप टीम ने शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए सीएमएचओ राजगढ़ डॉ शोभा पटेल को उनके जिला चिकित्सालय परिसर स्थित सरकारी आवास पर आवेदक से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।