Breaking News:
अपराध
41 लाख का गबन करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, जमीन में गाढ़े 33.46 लाख बरामद
अपराध
भोपाल । सरकारी समिति की वसूली वसूली को बैंक में जमा नहीं कर एवं लूट की झूठी कहानी बनकर 41 लाख के गबन करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र का है। आरोपियों ने गबन की राशि से 35 लाख रुपए जमीन में दबाकर लोहे की पेटी में रख दी थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 33 लाख 46 हजार 430 नगद बरामद किए हैं। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस मामले में 2 अप्रैल को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रायपुर के प्रशासक रामचरण सिलावट ने शिकायत दर्ज कराई थी। 26 और 27 मार्च तक आरोपियों ने किसानों से 41 लाख 94 हजार रुपए की ऋण वसूली की लेकिन बैंक में जमा नहीं की थी। आरोपियों द्वारा लूट की कहानी सुनने के बाद इस घटना की पड़ताल के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई थी। पुलिस टीम ने 100 से ज्यादा CCTV फुटेज चेक किए थे। गिरफ्तार चारों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मुख्य आरोपी नरेश नागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26