अपराध

Image Alt Text

नगर पालिका का बाबू 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ग्वालियर ईओडब्ल्यू की शिवपुरी में कार्रवाई

अपराध

भोपाल/शिवपुरी। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की ग्वालियर इकाई ने शनिवार को शिवपुरी में कार्रवाई करते हुए नागर पालिका शिवपुरी की स्थापना शाखा में पदस्थ बाबू को साथी सहायक राजस्व निरीक्षक से निलंबन से बहाली के बदले में 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

आवेदक सहायक राजस्व निरीक्षक, नगर पालिका परिषद, शिवपुरी, हरिवल्लभ चंदौरिया पुत्र स्व. सीताराम चंदौरिया निवासी कमलागंज, घोसीपुरा शिवपुरी ने ईओडब्ल्यू एसपी से 16 अप्रैल को शिकायत कर बताया कि उनके निलंबन से बहाली कराने के बादले में नगर पालिका की स्थापना शाखा में पदस्थ लिपिक भगवान लाल करोसिया उससे 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के दौरान ईओडब्ल्यू टीम ने पाया कि बातचीत के दौरान आरोपी भगवानलाल ने 20 हजार रुपये शिकायतकर्ता से ले लिए। रिश्वत की शेष बची राशि 40 हजार रुपए 18 अप्रैल को दिए जाने की बात तय हुई। शनिवार को आरोपी भगवान लाल ने स्वयं के निवास के पास हरिजन बस्ती कोतवाली के पीछे शिवपुरी में जैसे ही शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये लिए। लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 7,  पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018)के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।