Breaking News:
मध्यप्रदेश
2939 स्थानों जांच में जब्त किए 4547 गैस सिलेण्डर, एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने मध्यप्रदेश में चल रहा अभियान
मध्यप्रदेश
भोपाल। ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच आई एलपीजी गैस की कमी के चलते मप्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेशभर में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के क्रम में विगत लगभग डेढ़ महीने में 2939 स्थानों पर जांच की गई तथा 4547 गैस सिलेण्डर भी जब्त किए गए हैं। 12 प्रकरणों में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। प्रदेश के 764 पेट्रोल पंपों की भी जांच कराई गई है। इसमें 2 प्रकरण में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।
मप्र के खाद्य एवं नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत ने प्रदेश के सभी जिला आपूर्ति नियंत्रकों, अधिकारियों और ऑयल कंपनी के अधिकारियों को सतत् रूप से पेट्रोल पंपों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध है। मंत्री राजपूत ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पीएनजी पाइपलाइन जिन क्षेत्रों में बिछ चुकी है, उस क्षेत्र के उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन जरूर लें। इससे उन्हें गैस सिलेंडर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गैस की सतत आपूर्ति होगी। उपभोक्ताओं से आग्रह है कि किसी तरह का भ्रम नहीं पालें। पीएनजी पूरी तरह से सुरक्षित है।
जहां पीएनजी लाइन प्राथमिकता दे दें कनेक्शन
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि जिन स्थानों पर पूर्व से पीएनजी की पाइप लाइन है,सबसे पहले उन्हें प्राथमिकता से कनेक्शन दिए जाएं। साथ ही नई पाइन लाइन डालकर कनेक्शन का कार्य भी साथ-साथ किया जाए। सीजीडी संस्थाओं ने बताया है कि उन्होंने जिला कलेक्टरों के माध्यम से आवश्यक कर्मचारी प्राप्त कर लिए हैं तथा आगामी महीनों में लक्ष्य के अनुसार नये पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
24 घंटे में मिल रहीं पाइप लाइन की स्वीकृतियां
सभी सीजीडी संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे आवेदन और उन आवेदनों पर दिए जा रहे पीएनजी कनेक्शन की लगातार निगरानी की जा रही है। राज्य शासन द्वारा पीएनजी कनेक्शन देने के लिए सीजीडी संस्थाओं को उनके आवेदन किए जाने के 24 घंटे के अंदर पाइप लाइन बिछाने की आरओयू स्वीकृतियां जारी की जा रही हैं। स्वीकृतियों का कोई भी आवेदन शेष नहीं है। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में जहां आस-पास पाइप लाइन गई है, उन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों की पहचान कर पीएनजी में परिवर्तन के निर्देश सीजीडी संस्थाओं को दिए हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26