राजधानी

Image Alt Text

अजजा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रौतेल और सदस्यों ने संभाला पदभार

राजधानी

भोपाल। मप्र अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रामलाल रौतेल और आयोग के सदस्यों भगत नेताम,  मंगल सिंह धुर्वे ने गुरूवार को श्यामला हिल्स स्थित आयोग के कार्यालय पहुंचकर विधि विधान से पूजन-अर्चन कर पदभार ग्रहण किया। इससे पहले तीनों पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की उपस्थिति में तथा

मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, केंद्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री एवं सासंद गजेंद्र सिंह पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह, वीरेन्द्र बघेल सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।