मध्यप्रदेश

Image Alt Text

जबलपुर के बरगी डेम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 के शव मिले, 15 से अधिक लापता

मध्यप्रदेश

जबलपुर/भोपाल। मप्र के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया। पुलिस के अनुसार गुरूवार शाम तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं और 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। जबकि  18 को सुरक्षित बचा लिया गया है। 

बरगी सिटी एसपी अंजुल मिश्रा के अनुसार मप्र पर्यटन बोर्ड के क्रूजमें 40- 45 लोग सवार थे। अचानक आई आंधी के कारण क्रूज बांध के अंदर पलटकर डूब गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ का बचाव दल पर्यटकों को बचाने पहुंचा। अंधेरा होने कारण बचाव अभियान में परेशानी आ रही है। हालांकि बड़ी टॉर्च का उपयोग लोगों की तलाश की जा रही है।