Breaking News:
विशेष
प्रधानमंत्री की अपील देशहित में लेकिन सत्ता लालूपों का ये स्वांग खतरनाक
विशेष
भोपाल। वर्तमान समय के प्रतिकूल वैश्विक हालातों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से डीज़ल - पेट्रोल, सोना सहित अन्य ऐसी वस्तुओं के समिति और आवश्यक होने पर ही उपयोग की अपील की है, जो विदेशी मुद्रा अर्थात अधिक अमेरिकी डॉलर देकर आयातित की जा रही है। यह अपील किसी कानून, निर्देश या शासकीय सख्ती के रूप में नहीं सिर्फ देशहित में आह्वान है। विपक्ष अपने स्वभाव और महत्त्वाकांक्षा के अनुरूप इसके अलग अलग मायने निकलकर दुष्प्रचारित कर रहा है तो सत्तादल ने अपने नेता और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उदाहरण प्रस्तुत करने की पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित देशभर में बीजेपी के बड़े नेता और जनप्रतिनिधियों ने अपने काफिले के वाहन आधे से भी कम कर उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा में ही कई नेता जनप्रतिनिधि सिर्फ डोग और स्वांग रचकर प्रधानमंत्री के आह्वान का मजाक उड़ा रहे है। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को दिखाने के लिए कोई ई स्कूटर तो कोई ई रिक्शा का उपयोग कर वीडियो बनवा रहा है। यहां तक भी ठीक है लेकिन इस स्वांग के फिल्मांकन में दिख रही धोखाधड़ी को आम जनता भलीभांति देख और समझ पा रही है। ई स्कूटर या ई रिक्शा के पीछे डीजल और पेट्रोल से दौड़ती इन्हीं नेताओं की गाड़ियां अकारण ही ईंधन फुक रही है। निगम मंडलों के पदभार के दौरान ऐसे दृश्य साफ नजर आए । भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने भिंड में पार्टी के जिला पदाधिकारी और मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पर कार्रवाई कर उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।
गुरुवार को ही पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी ई स्कूटर चलाकर वीडियो बनवाया लेकिन वीडियो न केवल हास्यास्पद बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का स्पष्ट मजाक नजर आया। श्री शर्मा के ई स्कूटर के आगे दो पेट्रोल स्कूटी पर वीडियो बनाते कमेटरमैन, उनके ई स्कूटर के आसपास चलते समर्थकों के डीजल - पेट्रोल वाहन और पीछे सायरन बजती खाली दौड़ती उनकी फोर्चुनर कार। फोटोसेशन के बाद श्री शर्मा अपनी 40 लाख की कार से वापस लौट गए।
प्रधानमंत्री की राष्ट्रहित में अपील का बीजेपी नेताओं द्वारा इस तरह मजाक उड़ाना जनता पर प्रधानमंत्री की मंशा के विपरीत प्रभाव तो दल ही रहा है। विपक्ष के आरोपों को ठोस जमीन भी उपलब्ध करा रहा है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मीनाक्षी नटराजन मप्र से कांग्रेस की प्रत्याशी
04-06-26
राजधानी
कुर्की की कार्रवाई होते ही भोपाल की तीन फार्मों ने चुकाया 91 लाख कर
04-06-26
राजनीति
विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिला अखिल भारतीय...
04-06-26
राजधानी
नैक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में गठित होगा सैक, उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक...
04-06-26
राजधानी
हलालपुर के होटलों पर छापा, 12 सिलेण्डर जब्त, अनियमितताएं मिलने पर खाद्य सुरक्षा और अग्रिसुरक्षा...
04-06-26