Breaking News:

• बिना पेट्रोल के पैदल दौड़ी मंत्री जी की कार!............नेता का भाई पड़ा भारी, जल्द टीएसआई की विदायी • इंदौर नगर निगम में 119.53 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, ईडी की जांच में फंसे आरोपी सहायक यंत्री और दो ठेकेदार गिरफ्तार • फाइलों में दबा प्रशासन का ‘झुग्गी मुक्त राजधानी’ अभियान, झुग्गियों की गिनती से आगे नहीं बढ़ सकी कार्यवाही, मंत्रालय के सामने से होनी थी शुरूआत • मप्र से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने मप्र सहित छह राज्यों के लिए घोषित किए प्रत्याशी • बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर कांग्रेस को आपत्ति, राज्यपाल से मिले उच्च शिक्षा मंत्री, बोले मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद लेंगे निर्णय • पर्यटन विभाग के सहयोग से मेट्रो बढ़ाए यात्री, समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को बताया इंदौर और भोपाल मेट्रो परियोजनाओं के दो तिहाई काम पूरे • हलालपुर के होटलों पर छापा, 12 सिलेण्डर जब्त, अनियमितताएं मिलने पर खाद्य सुरक्षा और अग्रिसुरक्षा के नोटिस • नैक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में गठित होगा सैक, उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देश • विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिला अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रतिनिधि मंडल • कुर्की की कार्रवाई होते ही भोपाल की तीन फार्मों ने चुकाया 91 लाख कर • मीनाक्षी नटराजन मप्र से कांग्रेस की प्रत्याशी
देश

Image Alt Text

पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

देश

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में किल्लत से उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा। जैसा कि अंदेशा पिछले कुछ दिनों से लगाया जा रहा था, शुक्रवार सुबह छह बजे से दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है। 
पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.77 रुपये हो गई है। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया है। आज 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है
क्या कहती है एसोसिएशन 
दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया का कहना है कि यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी के कारण की गई है।
अब किस भाव मिलेगा डीजल पेट्रोल
  • नियमित पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर
  • बढ़ोतरी के बाद: ₹97.91
  • प्रीमियम पेट्रोल: ₹102 से ₹104 प्रति लीटर
  • बढ़ोतरी के बाद: ₹105.14 से ₹107.14
  • नियमित डीज़ल: ₹87.67 प्रति लीटर
  • बढ़ोतरी के बाद: ₹90.78