देश
त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन-राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगी, 63 यात्री थे सवार
देश
कोटा/नई दिल्ली। कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में आग लग गई। घटना रविवार सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आलोट (मध्य प्रदेश) स्टेशन के बीच हुआ।
आग ट्रेन के कोच नंबर B1 में लगी थी। घटना की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। राहत व बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोच में 68 यात्री सवार थे। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। गार्ड ने लोको पायलट को आग की जानकारी दी। आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी। इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया और यात्रियों को बाहर निकाला गया। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है!
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26