अपराध
प्रकाश तरण पुष्कर में चार बच्चों की तबीयत बिगड़ी, तैरने के दौरान सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल लेकर दौड़े परिजन
अपराध
भोपाल। भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 स्थित प्रकाश तरण पुष्कर में स्विमिंग के दौरान करीब 4 बच्चों की तबीयत बिग? गई। परिजन बच्चों को तुरंत जेपी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। स्विमिंग के दौरान 2 बच्चों को सांस लेने में दिक्कतें होने लगी। हालांकि, देर शाम चिकित्सकों ने बच्चों को खतरे से बाहर बताया।
घटना बुधवार शाम 5 बजे की है। प्रकाश तरण पुष्कर में कई बच्चे तैराकी कर रहे थे। तभी उनकी तबीयत बिगडऩे लगी। परिजन सचिन जैन ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी आध्या जैन भी प्रकाश तरण पुष्कर गई हुई थीं। यहां करीब 20-25 बच्चे थे। जो बच्चे पानी में थे, उनकी अचानक तबीयत बिगडऩे लगी। उनकी बेटी आध्या समेत दो बच्चों को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। जहां सभी प्राथमिक इलाज किया गया। सचिन के अनुसार उनकी बेटी की बहुत ज्यादा तबीयत खराब हो गई थी। बेहोशी जैसी स्थिति में थी। यहां मौजूद महिलाएं बिटिया को अस्पताल लेकर पहुंची। उसकी करीब 20 मिनट तक खांसी नहीं रुकी। डॉक्टर ने जरूरी इलाज किया। इसके बाद बेटी को घर लेकर चले गए हैं। चिकित्सक ने 24 घंटे उसके स्वास्थ्य पर नजर रखने की बात कही है।
क्लोरिन गैस की वजह से तबीयत बिगड़ी
प्रकाश तरण पुष्कर के मैनेजर हेमंत जारिया का कहना है कि पाइप की वजह से क्लोरिन गैस लीक हो गई। हवा की वजह से ऐसा हुआ। खांसी की शिकायत होने के बाद बच्चों को अस्पताल भेज दिया गया। अब वे ठीक हैं। गैस लीकेज होने पर तुरंत टंकी बदली गई।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26