Breaking News:
अपराध
सीबीआई ने रक्षा उत्पादन विभाग के उप योजना अधिकारी को 3 लाख रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, छापेमारी में संदिग्धों से जुड़े ठिकानों से 2.36 करोड़ की नकदी बरामद
अपराध
भोपाल। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रक्षा मंत्रालय के तहत रक्षा उत्पादन विभाग में उप योजना अधिकारी (डिप्टी प्लानिंग ऑफिसर) लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को कथित तौर पर 3 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा के साथ एक बिचौलिए विनोद कुमार को भी गिरफ्तार किया, जबकि एफआईआर में कर्नल काजल बाली (शर्मा की पत्नी) को सह-आरोपी बनाया गया है। एफआईआर में आरोप है कि दुबई स्थित एक लॉजिस्टिक्स फर्म के साथ मिलकर अवैध निर्यात क्लीयरेंस के लिए साजिश रची गई, जिसमें बिचौलिए के माध्यम से 3 लाख की रिश्वत पहुंचाई गई थी। सीबीआई ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली, राजस्थान और बेंगलुरु में छापेमारी कर संदिग्धों से जुड़े ठिकानों से 2.36 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26