विदेश

Image Alt Text

पुलवामा ग्रैनेड अटैक में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की हत्या, पाक अधिकृत कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, वीजा पर गया था पाकिस्तान

विदेश

भोपाल। वर्ष 2020 में पुलवामा में हुए ग्रैनेड हमले में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मुजफ्फराबाद के एआईएमएस कॉलेज के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात हमलावरों ने उस पर कई गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भारत ने 2022 में हमजा बुरहान को यूपीपीए के तहत आतंकी घोषित किया था। वह अबू दुजाना, अबू कासिम, बुरहान वानी और जाकिर मूसा का करीबी था। सरकार के अनुसार वह अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर पुलवामा के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। 23 साल का हमजा, आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा हुआ था। अल बद्र को सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है। वह कानूनी तरीके से पाकिस्तान गया था। वहां जाकर वह अल बद्र में शामिल हो गया और बाद में संगठन का सक्रिय आतंकी और कमांडर बन गया। अभी वह पाकिस्तान से ही काम कर रहा था। उस पर आरोप है कि वह युवाओं को अल बद्र में शामिल होने के लिए उकसाता था और फंडिंग भी करता था।

सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड हमले में था शमिल

जांच एजेंसियों के अनुसार 2020 में सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड हमले और युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती कराने जैसी गतिविधियों में भी शामिल रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमजा बुरहान लंबे समय से पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में सक्रिय था। बुरहान मुजफ्फराबाद के एआईएमएस कॉलेज के बाहर मारा गया। वह अबू दुजाना, अबू कासिम, बुरहान वानी और जाकिर मूसा का करीबी सहयोगी था।