अपराध

Image Alt Text

अड़ीबाज बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेजा, आरोपी के विरुद्ध अलग-अलग थानों में 13 अपराधिक प्रकरण दर्ज

अपराध

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना पुलिस ने रविवार को एक अडीबाज और मारपीट करने के वाले फरार बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के विरुद्ध अलग-अलग थानों में अड़ीबाजी सहित अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। 

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर की थी मारपीट 

15 नवम्बर 2025 को चाय-नाश्ता का होटल चलाने वाले रितेश अग्रवाल को रात करीब 8.30 बजे  मिनाल गेट न. एक के पास आरोपी गौरव ठाकुर, रोविन राय और रवि शर्मा ने जबरदस्ती शराब पिलाने के लिए दबाव बनाते हुए,  पैसे मांगे, पैसे नहीं देने को आरोपियों ने उसे गंदी गालियां देते हुए लातघूसों से मारपीट की थी, जिस पर थाना अयोध्यानगर धारा 119(1), 296ए, 115(2), 351(2), 3(5)बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर दो बदमाशों गौरव और रवि शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तीसरा आरोपी रॉबिन फरार हो गया था। जिसे रविवार को सुभाष नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

यह है आरोपी का अपराधिक रिकार्ड 

ऐशबाग थाने में धारा 25 आम्र्स एक्ट, धारा 294,323,506,34 भादवि, धारा 294,323,506,34 भादवि, धारा 294,324,506,34 भादवि के तहत चार अलग-अलग प्रकरण, थाना अशोका गार्ड में धारा 294,323,506,34 भादवि, 8. अप.क्र.813/20 धारा 294,336,427,506,34 भादवि थाना अशोका गार्डन, धारा 296,115,110,351(2),3(5),118(1) बी.एन.एस और धारा  296,115,110,351(2),3(5), बी.एन.एस. के तीन अलग-अलग प्रकरण, थाना गोविंदपुरा में धारा 336,427,34 भादवि, थाना एम.पी.नगर में धारा 294,323,506,34 भादवि और धारा 294,323,354,34 भादवि के तहत दो प्रकरण,, थाना जहांगीराबाद में धारा 294,323,341,327,506,34 भादवि और थाना आयोध्या नगर में धारा  119(1), 296ए, 115(2), 351(2),3(5) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है।