Breaking News:

• बिना पेट्रोल के पैदल दौड़ी मंत्री जी की कार!............नेता का भाई पड़ा भारी, जल्द टीएसआई की विदायी • इंदौर नगर निगम में 119.53 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, ईडी की जांच में फंसे आरोपी सहायक यंत्री और दो ठेकेदार गिरफ्तार • फाइलों में दबा प्रशासन का ‘झुग्गी मुक्त राजधानी’ अभियान, झुग्गियों की गिनती से आगे नहीं बढ़ सकी कार्यवाही, मंत्रालय के सामने से होनी थी शुरूआत • मप्र से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने मप्र सहित छह राज्यों के लिए घोषित किए प्रत्याशी • बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर कांग्रेस को आपत्ति, राज्यपाल से मिले उच्च शिक्षा मंत्री, बोले मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद लेंगे निर्णय • पर्यटन विभाग के सहयोग से मेट्रो बढ़ाए यात्री, समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को बताया इंदौर और भोपाल मेट्रो परियोजनाओं के दो तिहाई काम पूरे • हलालपुर के होटलों पर छापा, 12 सिलेण्डर जब्त, अनियमितताएं मिलने पर खाद्य सुरक्षा और अग्रिसुरक्षा के नोटिस • नैक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में गठित होगा सैक, उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देश • विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिला अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रतिनिधि मंडल • कुर्की की कार्रवाई होते ही भोपाल की तीन फार्मों ने चुकाया 91 लाख कर • मीनाक्षी नटराजन मप्र से कांग्रेस की प्रत्याशी
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

मंत्री दर्जे के इंतजार में निगम-मंडल अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, कुर्सी मिली, लेकिन पावर नहीं, असमंजस में नव-नियुक्त पदाधिकारी

मध्यप्रदेश

भोपाल। ढाई साल के इंतजार के बाद डॉ. मोहन यादव की सरकार ने संगठन के समन्वय से निगम-मंडलों, आयोग और प्राधिकरणों में पांच दर्जन नियुक्तियां कर दी हैं। निगम-मंडलों में वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य बनाया गया है। लेकिन मंत्री का दर्जा नहीं दिए जाने से सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी असमंजस की स्थिति में हैं, कि उन्हें सिर्फ पद और कुर्सी ही मिलेगी अथवा केबिनेट और राज्यमंत्री जैसी सुविधाएं एवं संशासन भी मिल पाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय, सामाजिक और वरिष्ठता के बीच सामंजस्य बैठाकर सरकार ने मप्र में निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कुछ सदस्य पदों पर नियुक्ति की हैं। प्रदेशभर में अब तक कुल 60 नियुक्तियां की जा चुकी हैं, जिनमें 10 प्राधिकरण, 8 निगम, 5 आयोग, 4 बोर्ड, 3 समितियां और अन्य संस्थान शामिल हैं।

मंत्री तो बनेंगे लेकिन सुविधा-संशाधन कटेंगे

पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि सरकार में अशाकसीय नियुक्ति वाले नव-नियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जैसे पदों पर केबिनेट और राज्यमंत्री के दर्जे तो दिए जाएंगे। लेकिन इनकी सुविधाओं और मिलने वाले संशाधनों में कटौती की जाएगी। सोशल मीडिया पर चर्चा यह भी है कि व्हीआईपी संस्कृति को बढ़ावा नहीं देने के बहाने सरकार केबिनेट और राज्य मंत्रियों को मिलने वाली कई सुविधाओं में कटौती की सकती है। हालांकि 24 दिसम्बर 2021 को जब निगम-मंडलों में पदाधिकारियों की सूची जारी हुई थी तो उन्हें केबिनेट व राज्यमंत्री का दर्जा तुरंत ही मिल गया था। 

नई सूची में पुराने पदाधिकारी बहुत कम 

निगम-मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों में 2021 में जिन कार्यकर्ताओं को स्थान मिला था, 2026 की सूची में उनके से सिर्फ दो-तीन नाम ही फिर से सूची में आए हैं। हालांकि अधिकांश कार्यकर्ताओं को संगठन में पद दिए गए हैं, एंदल कंसाना सरकार में मंत्री बन चुके हैं। पिछली सूची में शामिल शैलेन्द्र बरुआ प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेन्द्र लिटोरिया, कार्यालय व्यवस्था प्रभारी, आशुतोष तिवारी, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, जयपाल चावड़ा किसान मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा की शहडोल जिलाध्यक्ष, सुश्री मंजू दादू और रमेश खटीक विधायक बन चुके हैं। 

पिछली सूची के ये नाम फिलहाल बाहर   

श्रीमती इमरती देवी, गिर्राज दण्डोतिया, रणवीर जाटव,मुन्नालाल गोयल, रघुराज कंसाना, जसवंत जाटव, प्रहलाद भारती, नरेन्द्र बिरथरे, राजकुमार कुशवाहा सहित अन्य।