Breaking News:
अपराध
तीन छुरी के साथ बदमाश गिरफ्तार
अपराध
भोपाल। भोपाल की थाना टीटी नगर पुलिस ने एक बदमाश को तीन छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। 29 मई को पुलिस को मुखबिरा से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पलाश होटल के पीछे बाणगंगा क्षेत्र में हाथ में छुरी लहराते हुए घूम रहा है, सूचना की पड़ताल के लिए पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची। जहां एक व्यक्ति हाथ में छुरी पकड़े एवं लहराते तथा आसपास के लोगों को मारने की धमकी देता नजर आया। पुलिस ने उसे पकड़ा और छुरी अपने कब्जे में ली। पूछताछ में उसने अपना नाम 21 वर्षीय पप्पू उर्फ राज पिता संजू राठौर निवासी म.नं. 144 रोटरी क्लब के पीछे झुग्गी, थाना श्यामला हिल्स भोपाल बताया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसकी कमर दोनों ओर दो और धारदार छुरी मिलीं। तीनो छुरी रखने को लेकर आरोपी वैध दस्तावेज नहीं बताया पाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट प्रकरण पंजीबद्ध कर छुरी जब्त कर ली एवं आरोपी की गिरफ्तारी की।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
अपराध
अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला
02-11-26
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26