Breaking News:
राजनीति
अधिकार से बुलाएं जिलाध्यक्ष, कार्यक्रमों में पहुंचेंगे मंत्री
राजनीति
पांच संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए भाजपा कार्यालय में हुई कार्यशाला
भोपाल। पार्टी के आगामी पांच संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने संबोधन में सभी जिलाध्यक्षों को उनके अधिकार याद दिलाते हुए कहा कि जिला, मंडल से लेकर बूथ और शक्ति केन्द्र तक कार्यक्रमों के सफल आयोजन हों। अधिकारपूर्वक इन कार्यक्रमों में मंत्रियों सहित सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को हर हाल में शामिल कराएं।
भाजपा ने सत्ता को बनाया जनसेवा का माध्यम: डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता को जनता की सेवा का माध्यम बनाकर निरंतर हर क्षेत्र और वर्ग के कल्याण के कार्य कर रहे हैं। देश में आज विरासत को संजोकर विकास का कार्य हो रहा है। आज का भारत मोदी जी के नेतृत्व में सशक्त व सक्षम राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने है। कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही हिन्दू और मुस्लिम वर्ग में फूट डालकर उनको लड़ाने का कार्य किया।
अंग्रेज से संविधान लिखवाना चाहती थी कांग्रेस: श्रीमती वर्मा
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तय करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस हमेशा संविधान विरोधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर विरोधी रही है। कांग्रेस चाहती ही नहीं थी कि देश का संविधान देश का कोई भी व्यक्ति लिखे। कांग्रेस पार्टी किसी अंग्रेज से देश का संविधान लिखवाना चाहती थी।
महापुरुषों के सपने साकार कर रहे मोदी: महेंद्र सिंह
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा, अटलजी की सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को जो गति दी थी, वह मनमोहन सरकार के आते ही आधी रह गई। फिर मोदी जी प्रधानमंत्री बने, दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा। मोदी जी का संकल्प है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। वे महापुरुषों के सपने साकार कर रहे हैं। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी संबोधित किया।
जिलों की अलग-अलग हुई बैठकें
कार्यशाला के बाद कार्यक्रम संयोजकों ने 5-5 जिलों के पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठकें लेकर एक-एक कार्यक्रम के विवरण और कार्योजना को विस्तार से समझाया। कार्यशाला में प्रत्येक कार्यक्रम के लिए गठित प्रदेश स्तरीय टोलियों के संयोजक, सह संयोजक एवं तीन-तीन सदस्यों के अलावा जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इन कार्यक्रमों की बनी कार्योजना
‘संकल्प से सिद्धी तक’: मोदी सरकार के 11 साल ‘संकल्प से सिद्धी तक’ के अंतर्गत 5 जून तक जिला कार्यशालाएं होंगी। 9 जून को प्रदेश एवं 10-11 जून को जिलों में पत्रकारवार्ता एवं पीपीटी प्रदर्शन। हर जिले में प्रोफेशनल्स मीट, मंडल स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’, शहरों में ‘मोहल्ला चौपाल’ और ग्राम पंचायतों में ‘पंचायत चौपाल’, हर विधानसभा में केन्द्र की योजनाओं का पंजीयन शिविर, वरिष्ठ नागरिकों का ‘आयुष्मान भारत योजना’ में शत-प्रतिशत पंजीयन कराने घर-घर दस्तक, विधायक, पूर्व विधायक जिला एवं जनपद पंचायत प्रतिनिधि भी होंगे शामिल। हर जिले में वीडियो एवं चित्रात्मक ग्राफिक्स संबंधित प्रतियोगिता, प्रदेश स्तर पुरस्कार वितरण समारोह। सभी जिला केन्द्रों पर प्रदर्शनी, पैनल चर्चा, प्रदर्शनी, साहित्य आदि तैयार करना।
विश्व पर्यावरण दिवस: 5 जून को वृक्षारोपण तथा बीज प्रत्यारोपण अभियान चलेगा। अगले 2 महीने के लिए बनेगी प्रभावी कार्योजना
डॉ. मुखर्जी बलिदान दिवस: 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से लेकर 6 जुलाई को उनकी जयंती तक कार्यक्रम होंगे।
अपाताकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष : 25 जून को इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपात काल का 50वां वर्ष है। जनता को आपातकाल के अन्याय-अत्याचार बताने जिलों में सेमीनार एवं लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह होंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26