Breaking News:
अपराध
ठेकेदार, छात्रा और सब्जी वाले का फर्जी भुगतान दिखा किया गबन, सोसायटी के खाते से पैसा चुनाने वाले अकाउंटेट सह ओएस पर ईओडब्ल्यू ने की एफआईआर
अपराध
भोपाल। भोपाल के पीपीलनेर गांधी नगर क्षेत्र में स्थित नित्य सेवा सोसायटी के बैंक खाते की राशि अपने निजी खातों में डालकर 6.79 लाख रुपये से अधिक का गबन करने वाले आरोपी सोसायटी के अकाउंटेट सह कार्यालय अधीक्षक मोहम्मद सूफियान उस्मानी निवासी नवादी हंटरगंज, जिला चतरा, झारखंड एवं अन्य के विरुद्ध आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने एफआईआर दर्ज की है।
मामले की शिकायत विगत 18 मार्च 2026 को गोपनीय ढंग से मिली थी। शिकायत में उल्लेख था कि नित्यसेवा सोसायटी के बैंक अकाउंट से आरोपी ने राशि स्वयं के खाते में अंतरित कर संस्था के वित्तीय अभिलेखों, बैंक खातों एवं शासकीय सहायता राशि में अनियमितताएं कर वित्तीय दस्तावेजों की कूट रचना की हे। इसी दिन शिकायत पंजीबद्ध कर जांच की तथा सोसायटी के सचिव अजय गोपाल, छात्रा दीपिका पचवारिया,ठेकेदार जैद सलीम, सब्जी विक्रेता अली अहमद तथा अन्य से कथन लेकर एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक आदि से स्टेटमेंट लेकर केवायसी रिकार्ड, इलेक्ट्रिॉनिक साक्ष्य एवं संस्था के लेखा अभिलेखों की जांच में आरोपी सही पाया गया। आरोपी मोहम्मद सूपियान उस्मानी संस्था के बैंक खातों एवं वित्तीय लेनदेन का संचालन करता थाा। उसने पद का दुरुपयोग कर संस्था के एसबीआई के दो बैंक खातों में अपने दो ब्ेंक खातों में लगभग 6 लाख 79 हजार 660 रुपये अंतरित किए जाने के प्रमाण मिले। आरोपी ने ठेकेदार जैद सलीम को एक लाख रुपये अतिरिक्त भुगतान कर राशि अपने निजी खातों में ली। सब्जी बिक्रेता की 24,898 रुपये राशि खुद के खाते में डाली। संस्था की आश्रित छात्रा दीपिका पचवारिया के बैंक खाते की केवायसी में अपना मोबाइल नंबर और मेल आईडी दर्ज करा दिया तथा छात्रा को मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना एवं अन्य शासकीय सहायता या छात्रवृत्ति के रूप में मिली राशि अपने खाते में डलवाई। इस तरह के प्रमाण मिलने पर ईओडब्ल्यू ने आरोपी के विरुद्ध धारा 316 (4), 318 (4), 336 (3), 338, 340 (2) एवं 344 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26