राजधानी

Image Alt Text

‘साथी’ अभियान से निराश्रितों को मिलेगा कानूनी अधिकार

राजधानी

भोपाल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली द्वारा निराश्रित बच्चों को कानूनी पहचान प्रदान करने और सामाजिक कल्याण तक उनकी पहुंच सुगम करने के लिए उनके आधार कार्ड निर्मित कराने के उद्देश्य से  साथी ‘सर्वे फॉर आधार एंड एक्सेस टू ट्रैकिंग एंड हॉलिस्टिक इंक्लूजन’ (साथी)राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है। 

साथी अभियान में वे बच्चे जिनके पास परिवार का समर्थन, संरक्षता या आश्रय, सुरक्षा और देखभाल का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, उनके साथ-साथ सडक़ों, झुग्गी- झोंपडिय़ों या रेल्वे स्टेशनों पर रहने वाले बच्चे, देखभाल संस्थानों में रहने वाले, नहीं रहने वाले अनाथ बच्चे, परित्यक्त बच्चे या तस्करी, भीख मांगने, बाल श्रम से बचाए गए बच्चे, अनौपचारिक आश्रयों या अपंजीकृत बाल देखभाल गृहों में रहने वाले बच्चे, लापता होकर बरामद हुए बच्चे जिन्हें परिवार को नहीं सौंपा गया है, शामिल होंगे।