अपराध

Image Alt Text

गेहूं खरीदी में गड़बड़ी, सहायक आपूर्ति अधिकारी निलंबित, जिला आपूर्ति नियंत्रक को हटाया, अन्य दोषियों पर होगी कार्रवाई

अपराध

भोपाल/सागर। सागर जिले में गेहूं खरीदी के दौरान गंभीरिया के लक्ष्मी नगर स्थित देव प्रभाकर हाउस में गंभीर अनियमितताओं और किसानों के हितों से खिलवाड़ के मामले को खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत ने गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री राजपूत के निर्देश पर  मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर सहायक आपूर्ति अधिकारी निशांत पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति बघेल को सागर जिले प्रभार से हटा कर भोपाल मुख्यालय में अटैच किया गया है। मंत्री ने कलेक्टर सागर को निर्देशित किया है कि खाद्य विभाग के अतिरिक्त उपार्जन हेतु जिम्मेदार विभाग के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच भी की जाए। जो भी दोषी हो उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए। 

बोरियों में गेहूं के साथ मिला दी थी मिट्टी

हाल ही में जिले के एक वेयरहाउस में गेहूं की बोरियों में भारी मात्रा में मिट्टी मिलने का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में कुछ बोरियों में बड़बड़ी नजर आई थी। बोरियों में गेहूं के स्थान पर अत्यधिक मात्रा में मिट्टी मिलने की पुष्टि हुई। मंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू की और संबंधित स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया। इसके साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।