अपराध

Image Alt Text

एलएन ग्रुप पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा, छात्रों से वसूली फीस निजी खातों में वसूली की पड़ताल

अपराध


भोपाल। राजधानी भोपाल के शैक्षणिक समूह एलएनसीटी से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापाकार कार्रवाई कर पड़ताल की है। छात्रों से वसूली गई फीस में गड़बड़ी कर निजी और अन्य कंपनियों के खातों में वसूले जाने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के बाद इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भी जांच शुरू कर, मंगलवार को छापामार कार्रवाई की है। 

जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एनएल समूह के अलग-अलग ठिकानों से कई दस्तावेज बरामद किए हैं। समूह के शैक्षणिक संस्थानों पर आरोप है कि छात्रों से अलग-अलग मदों में वसूली गई फीस, छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण को निजी कंपनियों के खातों में लेकर फीस में करीब 200 करोड़ की हेराफेरी की बात सामने आई है। 

धनशोधन में दर्ज किया प्रकरण 

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा अक्टूबर 2025 में एनएलसीटी समूह के ठिकानों पर मारे गए छापों और दर्ज एफआईआर के आधार पर ही प्रवर्तन निदेशालय ने एलएनसीटी समूह पर धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। यह मामला ग्रुप के प्रदेश सहित देश के दूसरे राज्यो में स्थित संस्थानों से भी जुड़ा बताया जा रहा है। प्रदेश के बाहर के ठिकानों को भी जांच की परिधि में लिया गया है। भोपाल में ईडी एलएनसीटी समूह के वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों और संबंधित संस्थाओं के रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रही है। जांच मंगलवार देर रात तक जारी रही और ईडी की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।