राजनीति

Image Alt Text

भाजपा नेताओं ने श्रीराम मंदिर में अर्पित किए पुष्प

राजनीति

भोपाल। अयोध्या में नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर परिसर के प्रथम तल पर भगवान श्री राम दरबार एवं समस्त देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा होने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं महाराष्ट्र के सहप्रभारी जयभानसिंह पवैया ने गुरूवार को प्रदेश कार्यालय में श्रीराम मंदिर में पुष्प अर्पित कर व एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।