Breaking News:
अपराध
पेट्रोल पंप संचालक से एक लाख रिश्वत लेते नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक गिरफ्तार, सेवानिवृत्त निरीक्षक पहुंचा था घूस लेने, लोकायुक्त ने दोनों को बनाया आरोपी
अपराध
भोपाल। भोपाल लोकायुक्त टीम ने गुरूवार, 2 जुलाई को नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक एवं निरीक्षक तथा रिश्वत के लिए सहयोगी की भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त नापतौल निरीक्षक को पेट्रोल पंप संचालक से एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
रिश्वत मांगे जाने की शिकायत बी पी भोपाल सिटी पेट्रोल पंप, एमपी नगर जोन-2 के संचालक अमित सिंह बघेल ने लोकायुक्त पुलिस से विगत 24 जून को की थी। आवेदक ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार को शिकायत देकर बताया कि उपनियंत्रक नाप तोल अधिकारी द्वारा उसके पेट्रोल पंप पर संचालित मशीनों की जांच कर तीन नोजल बंद करवा दिए तथा प्रकरण बना दिया। इस प्रकरण के निराकरण के लिए एवं स्टॉम्पिंग करने के लिए प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन द्वारा उससे 4 लाख रूपए की रिश्वत की मांग की गयी। लोकायुक्त एसपी ने आरोपी को रंगे हाथों पकडऩे के लिए एक दल गठित किया और एमपी नगर स्थित इंडियन कॉफी हाऊउस में आवेदक से एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए सेवानिवृत्त नापतौल निरीक्षक हरि प्रसाद पटेल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। हरिप्रसाद ने बताया कि वह प्रभारी उप नियंत्रक नासिमुद्दीन के कहने पर ही आवेदक से रिश्वत लेने पहुंचा था। लोकायुक्त टीम ने दोनों को ही आरोपी बनाकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26