राजधानी

Image Alt Text

अवैध रूप से शराब बेचता पकड़ा आरोपी

राजधानी


भोपाल। कलेक्टर, कौशलेन्द्र विक्रम ङ्क्षसह के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के क्रम में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने भोपाल की परवलिया सडक़ पर दुकान बनाकर अवैध रूप से शराब बेचते एक आरोपी को पकड़ा है। आबकारी टीम ने आरोपी से लगभग 55 हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी और देशी मदिरा बरामद की है। 

आबकारी टीम को सूचना मिली थी कि परवलिया सडक़ पर आरोपी सनमानपिता गोगरे अहिरवार द्वारा सडक़ पर दुकान बनाकर अवैध रूप से शराब कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर जांच के लिए पहुंची पुलिस को आरोपी की दुकान से 6 बोतल आफीसर्स चॉइस,160 पाव माइलस्टोन व्हिस्की, 101-पॉवर 10000 केन बियर, 40-पाव प्लेन मदिरा कुल-91 बल्क लीटर अवैध देशी विदेशी शराब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 हजार रुपये आंकी गई है। टीम ने अवैध शराब जब्त कर  मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2)के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।