अपराध

Image Alt Text

10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा पंचायत सचिव, भोपाल लोकायुक्त की राजगढ़ में कार्रवाई

अपराध

भोपाल। राजगढ़ जिले की लाख्या ग्राम पंचायत में कराए गए कामों के बिलों के भुगतान के बदले में ठेकेदार से रिश्वत की मांग कर रहे पंचायत सचिव को भोपाल लोकायुक्त टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

ग्राम पंचायत लाख्या, जनपद राजगढ़ में काम करने वाले ठेकेदार बीरम सिंह ने भोपाल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत लाख्या में किए गए कामों के बिलों के भुगतान केबदले में पंचायत लाख्या का सचिव दिनेश कुमार द्वारा कुल राशि की 5 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहा है।  शिकायत के सत्यापन करने पर रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई। आरोपी सचिव के द्वारा लगभग तीन लाख रुपए के लंबित बिलों के भुगतान पर पांच प्रतिशत के हिसाब से कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से पांच हजार रुपये वह सरपंच से ले चुका है। रिश्वत की शेष राशि 10 हजार रुपये की मांग और की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद आरोपी को रंगे हाथों पकडऩे की रणनीति बनाई गई। शुक्रवार, 17 जुलाई को सचिव दिनेश कुमार ने जनपद पंचायत भवन राजगढ़ के सामने शिकायतकर्ता से जैसे ही 10 हजार रुपये रिश्वत ली, तैयार खड़ी लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।