Breaking News:
राजधानी
सनातन संस्कृति के केन्द्र के रूप में पहचान बना रहा भोपाल
राजधानी
नीम करोली महाराज के हनुमत धाम के भूमि-पूजन कायक्रम में वचुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री
भोपाल। सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में पहचान बनाने की दिशा में भोपाल एक और कदम आगे बढ़ा है। कैंची धाम वाले नीम करोली महाराज के हनुमत धाम के निर्माण से भोपाल की आभा और कीर्ति बढ़ेगी। भोपाल में राजा भोज के नाम से भोज द्वार बनाने का संकल्प लिया था, हनुमत धाम निर्माण भी इसी दिशा में एक कदम है। सम्राट विक्रमादित्य सहित भारतीय संस्कृति से जुड़े सभी गौरवशाली पक्षों को यहां प्रदर्शित किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के रतनपुर भोपाल में बन रहे हनुमत धाम के भूमि पूजन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका ‘कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज-बाबा का हनुमत धाम’ का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने भी अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, डॉ. बृजेश श्रीवास्तव, नितेन्द्र शर्मा, श्रीमती अनिता अग्निहोत्री तथा बाबा नीम करौरी की पौत्र-वधु श्रीमती शैलजा शर्मा उपस्थित रहीं। रतनपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर भी सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26