अपराध
परिवहन विभाग के नयागांव चेकप्वाइंट पर ट्रक चालक ने लगाई आग, चालान मशीन तोड़ी, राजमार्ग पर लगाया जाम
अपराध
भोपाल/नीमच। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के नयागांव चेक पॉइंट (मप्र - राजस्थान) बॉर्डर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को शाम 5 बजे एक ट्रक चालक ने हंगामा कर दिया। परिवहन विभाग के चेक पॉइंट दस्ते ने जब ट्रक का पुराना लंबित चालान काटने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने pos मशीन छीन कर तोड़ दी और हाईवे पर जाम लगा कर चेक पॉइंट पर आगजनी कर दी।
परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवाहन विभाग के चेकप्वाइंट दस्ते द्वारा सोमवार शाम ट्रक क्रमांक,RJ49GA 4785 को नयागांव ( जिला नीमच) RTO चेकपॉइंट पर रोका तथा पेपर चेक करने की बात कही है। इस दौरान pos मशीन में जब वाहन का नम्बर डालकर ,चेक किया गया तो उस वाहन के लंबित(पुराना वकाया) चालान को भरने के लिए चालक से कहा गया। तभी ट्रक चालक ने pos (चालान मशीन) छीनी ली। परिवहन बाकी कर्मचारियों ने जब मशीन को वापस देने का प्रयास किया । तो छीन झपटी में मशीन टूट (छतिगृस्त हो) गई। करवाई होते देखा ट्रक चालक ने राजमार्ग से निकल रहे अन्य वाहनों को रोक कर एवं वाहन चालकों को झूठी जानकारी देकर राजमार्ग पर जाम लागाया तथा परिवहन विभाग के चेक पॉइंट पर आग भी लगा दी। इस घटना में परिवहन विभाग की शासकीय सम्पती को नुकसान पहुंचा है। अब परिवहन विभाग इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
ट्रक में बैठी महिला ने भी किया हंगामा
जानकारी के अनुसार ट्रक के अंदर एक महिला भी मौजूद थ। सब चालक द्वारा हंगामा शुरू करते ही यह महिला भी मैदान में आ गई। सड़क पर जाम लगवाने और अग्निकांड में इस महिला की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया जा रहाहै ।
पहले चक्काजाम, फिर गुमटी में लगाई आग
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26