अपराध

Image Alt Text

वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, निकले करोड़ों की संपत्ति के मालिक

अपराध

भोपाल /जबलपुर | जबलपुर लोकायुक्त की  की टीम ने वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारी के ठिकानो पर छापा कार्यवाही की है. छापे में आधिकारिक अधिकारों से करोड़ों की संपत्ति और दस्तावेज मिले हैँ.
जबलपुर लोकायुक्त टीम  ने छापामार कार्रवाई कार्यालय आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग जबलपुर के अंतर्गत दमोह में पदस्थ  वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन निवासी भवन कमांक 33, 34 रिलाएबल डेवलपर कॉलोनी जिलहरी जिला जबलपुर पर की है.
विपुस्था लोकायुक्त जबलपुर पुलिस अधीक्षक सुुश्री अंजूलता पटले को कार्यालय आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी हाल पदस्थापना दमोह के पद पर पदस्थ  मनीष कुमार जैन के द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसकी सत्यापन कार्यवाही निरीक्षक बृज मोहन सिंह नरवरिया के द्वारा कारवाई गई। सत्यापन में सूचना प्रथमदृष्टया सही पाये जाने पर आरोपी मनीष कुमार जैन के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संशोधित 2018) धारा 13(1)बी, 13(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर मंगलवार, 27 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे से आरोपी के निवास स्थान पर छापे की कार्यवाही जारी है।

छापे में मिली यह संपत्तियां
- छापे की कार्यवाही के दौरान आरोपी मनीष कुमार जैन तथा उनकी पत्नी श्रीमती निधि जैन, पिता कोमल चंद जैन एवं माता शशि जैन के नाम से कई संपत्तियां मिली हैँ. 

जबलपुर में स्वयं मनीष जैन के नाम से 278.74 वर्ग मीटर भूमि क्रय की है जिसकी अनुमानित कीमत 1,43,60,880 रूपए  है।

- जिला जबलपुर में मनीष की पत्नी निधि जैन के नाम से 116.14 वर्ग मीटर, भूमि क्रय की है जिसकी अनुमानित कीमत 95,6,375 रूपए है।

- जिला जबलपुर में भी निधि जैन के नाम से 116.14 वर्ग मीटर, प्लाट khareda है जिसकी अनुमानित कीमत 95,6,375 रूपए है।

-  जिला भोपाल में श्री जैन की पत्नी निधि जैन के नाम से  180 वर्ग मीटर भूमि खरीदी है जिस पर जैन ने बंगला बनाया है जिसकी अनुमानित कीमत 22,87,126 रूपए है ।

- जैन ने अपनी पत्नी निधि जैन के नाम 402.41 वर्ग मीटर प्लाॅट ख़रीदा है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13,68,550 रूपये है।

- जैन ने अपनी पत्नी निधि जैन के नाम से भोपाल में  83.18 वर्ग मीटर का फ्लैट ख़रीदा है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13,34,630 रूपये हजैन ने अपनी माता शशि जैन के नाम से बन्डा सागर में 92.93 वर्ग मीटर का प्लाट खरीद कर उस पर मकान बनाया है जिसकी अनुमानित लागत 23,49,140 रूपये है।

- जैन ने अपने पिता कोमल चंद जैन के नाम से बन्डा सागर में 91.07 वर्ग मीटर का प्लाट क्रय कर उस पर मकान बनाया है जिसकी अनुमानित लागत 43,19,388 रूपये है।


- जैन ने अपने पिता कोमल चंद जैन के नाम से बन्डा सागर में 111.48 वर्ग मीटर का प्लाट खरीद कर उस पर मकान बनाया है जिसकी अनुमानित लागत 28,6,485 रूपये है।


- जैन ने अपनी पत्नी निधि जैन के नाम से मारुति स्विफ्ट कार एवं सुजुकी एक्सेस वाहन खरीदी है जिसका अनुमानित मूल्य 5 लाख 10 हजार रुपए है।

-जैन द्वारा अपने एवं  परिवार के सदस्यों के नाम से बीमा पॉलिसी ली गई है.जिनका अनुमानित व्यय  33,93,986/रुपए हैl

आय से 264.64 प्रतिशत अधिक मिली संपत्ति
आरोपी  मनीष कुमार जैन की कुल आय 1,03,73,317 rupay के विरूद्ध कुल 3,78,25,707 रूपए  का व्यय किया जाना अभी तक की जाँच में सामने आया है जो कि कुल अर्जित आय का 264.64  प्रतिशत अनुपातहीन है।
तीन टेमें बनाकर की कार्रवाई
टीम-1
उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, राहुल गजभिये  एवम अन्य टीम सदस्य
टीम-2
श्रीमती रेखा प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक शशि मस्कुले व जितेंद्र यादव एवम अन्य टीम सदस्य
टीम-3
श्रीमती रजनी तिवारी, निरीक्षक एवं अन्य टीम  सदस्य