Breaking News:
राजनीति
अहंकार त्याग कर जनता के लिए काम करें विधायक-सांसद
राजनीति
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा सांसदों-विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग शुरू
भोपाल। लम्बे समय तक सत्ता में रहकर, ऊंचे पदों पर पहुंचकर कार्यकर्ता में अहंकार आ जाता है, जो उसे पतन की ओर ले जाता है। इसलिए स्वयं को भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता मानकर अपना मन और विचार साफ करें। सभी सांसद, विधायक, मंत्री जनता के लिए काम करें। इस तरह की समझाइश केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पचमढ़ी में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में मध्यप्रदेश के सांसदों-विधायकों को दी।
श्री शाह ने उद्घाटन सत्र में ‘जनसंघ से भाजपा-1951 से 2025’ विषय पर संबोधन देते हुए कहा कि परिवर्तन वही ला सकते हैं, जो अंतिम क्षण तक विद्यार्थी रहते हैं, जिनमें सीखने की ललक होती है। आज पंचायत से लेकर पार्लियामेन्ट तक भाजपा की स्वीकारोक्ति देख सकते हैं। सुव्यवस्थित, शिक्षित, विकसित देश के लिए भाजपा सरकार जरूरी है। उदघाटन सत्र को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सम्बोधित किया। प्रस्तावना प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रखी। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेन्द्र यादव, डीडी उइके, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल मंच पर उपस्थित रहे।
बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान
श्री शाह ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि पहलगाम हमले के बाद पं. नेहरू के समय किए गए सिंधु जल समझौते को स्थगित किया। तीन साल के अंदर सिंधु के जल को नहरों से श्री गंगानगर तक लेजाया जायगा। पाकिस्तान पानी के लिए बून्द-बून्द के लिए तरसेगा। पहलगाम में धर्म पूछकर मारा, अब खाने के लिए अनाज को तरसेंगे। उन्हें खाने के लिए विदेशों से अनाज मांगकर लाना पड़ेगा।
भाजपा में जनता की सेवा सर्वोपरि: डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा क प्रशिक्षण वर्ग हमारी भूमिका को और मजबूत बनाने का कार्य करेगा। हम सभी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। हमारे लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरि है। सांसद, विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री हम सभी एक विशिष्ठ विचारधारा से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं।
मप्र ने चुनाव में रचा इतिहास: शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मप्र भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में हो इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में उद्घाटन और समापन सत्र मिलाकर कुल 14 अलग-अलग रहेंगे, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा।
पहले दिन केन्द्रीय मंत्रियों ने लिए सत्र
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ‘लोक व्यवहार एवं समय प्रबंधन, व्यक्तित्व कौशल’ विषय पर संबोधित किया। अध्ययक्षता विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस ने की। द्वितीय सत्र को केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत-मोदी सरकार के परिवर्तनकारी कदम’ विषय पर संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय मंत्री डीडी उइके ने की। तृतीय सत्र में तीन समानान्तर सत्रों को केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं सांसद सुधीर गुप्ता ने संबोधित किया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26