Breaking News:
राजधानी
अवैध मेडिकल स्टोर पर औषधि प्रशासन का छापा
राजधानी
बिना लायसेंस बेची जा रही थी दवा, एक लाख की दवाईयां जब्त
भोपाल। राजधानी में अवैध रूप से संचालित दवा दुकानों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को बैरसिया की कबाड़ गली में संचालित एक अवैध मेडिकल स्टोर पर औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां से लगभग एक लाख रुपए की दवाएं जब्त की।
जानकारी के अनुसार, औषधि विभाग को लंबे समय से कबाड़ गली, बैरसिया में एक अवैध दवा दुकान के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, औषधि निरीक्षकों की एक टीम ने वासुदेव मंडल नामक व्यक्ति द्वारा संचालित इस दवा दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने दुकान से 52 अलग-अलग प्रकार की दवाएं जब्त कीं, जिनकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। ये दवाएं बिना किसी वैध लाइसेंस या उचित कागजात के बेची जा रही थीं। जब्त की गई दवाओं के संबंध में और जांच की जा रही है। इस मामले में दवा दुकान संचालक वासुदेव मंडल के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रकरण दायर किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि अवैध दवा कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध या अवैध दवा दुकान के बारे में जानकारी होने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26