Breaking News:
मध्यप्रदेश
पहले खुद समझें, फिर जनता के बीच ले जाएं सरकार की योजनाएं
मध्यप्रदेश
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन भाजपा के सांसदों-विधायकों को मिला विजय मंत्र , मुख्यमंत्री बोले
भोपाल। पचमढ़ी में भाजपा विधायकों और सांसदों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन भाजपा पदाधिकारियों ने अपने प्रबोधन में उन्हें संगठन की मजबूती और जनता से सीधे जुडक़र उसका विश्वास जीतने की सलाह दी। अगर बार-बार, हर बार चुनाव जीतना है तो सेवा भाव के साथ जनता से सीधे जुडऩा ही होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा, कि पार्टी के सभी सांसद-विधायक सरकार की योजनाओं का पहले खुद अध्ययन करें, फिर उन्हें जनता के बीच लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले मप्र बीमारू राज्य था। भाजपा सरकार की योजनाओं और कामों से मध्यप्रदेश बीमार से विकसित राज्य बना है। इस बात को जनता को भी बताना है।
अजा-अजजा वर्ग का विश्वास जीतें: जामवाल
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि भाजपा सांसदों-विधायकों को अनुसूचित व जनजाति वर्गों के प्रबुद्ध लोगों से संपर्क बढ़ाने चाहिए। इनसे संबंधित महापुरुषों की जयंति-पुण्यतिथि मनानी चाहिए। उनका मान-सम्मान करें। इससे इस वर्ग में आपके और पार्टी के लिए विश्वास की भावना पैदा होगी।
संगठन की जिम्मेदारी का जनहित में करें समर्पण : पाटिल
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता का दिल तभी जीत सकते हैं, जब 24 घंटे आप उसके दुख-सुख में शामिल रहें। उन्होंने बताया कि वे स्वयं अगर किसी का फोन नहीं उठा पाते हैं, तो बाद में वे फोन लगाकर कारण पूछते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी आपको दी है, उसका जनता के हित में समर्पण करें।
जनप्रतिनिधि के लिए कार्यकर्ता का सम्मान पहला लक्ष्य: तावड़े
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सांसदों-विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के लिए कार्यकर्ता का सम्मान पहला लक्ष्य हो। वे स्वयं सोशल मीडिया से जरूर जुड़ें, लेकिन उसका उपयोग खुद के प्रचार के लिए नहीं, बल्कि सरकार की योजनाओं के प्रचार और लोगों को पार्टी और विचार से जोडऩे के लिए करें। उन्होंने कहा कि मीडिया की समाज में प्रभावी भूमिका है। उपयोग विमर्श के लिए हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मात्र उपस्थिति दर्ज नहीं करवाना है, बल्कि जनप्रतिनिधियों को इसके माध्यम से नैरेटिव सेटिंग का काम भी कुशलता से करना चाहिए।
दूसरे दलों से अलग भाजपा, हमारा ध्येय जनसेवा: शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारी पार्टी सिद्धांत और आदर्श पर चलने वाली है। इसलिए हमारी पार्टी की विशिष्ट और दूसरों से अलग कार्यशैली ह। जनता की सेवा हमारा ध्येय है। यही कार्यपद्धति हमें सम्मान दिलाती है। जनप्रतिनिधि पार्टी के आदर्श और सिद्धांतों से भटकें नहीं। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि युवाओं से सतत संपर्क करें और ज्यादा से ज्यादा उन्हें अपने विचार से जोड़ें।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26