राजनीति

Image Alt Text

11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

राजनीति

शाहपुरा मंडल में भाजपा की संकल्प सभा आयोजित 

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल’ विषय पर आज मध्य विधानसभा के शाहपुरा मंडल द्वारा संकल्प सभा का आयोजित किया गया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने संबोधित किया। 

भोपाल जिलाध्यक्ष श्री्र यति ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल के तहत जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे। जिले में प्रोफेशनल मीट और मंडल स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन कर संकल्प लिया जाएगा। योजनाओं के पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई को उनकी जयंती मनायी जाएगी। 25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष होने पर सेमिनार और लोकतंत्र सेनानी के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।