Breaking News:
राजधानी
शासकीय आवासों से नहीं हटीं अवैध मजारें
राजधानी
प्रशासन नहीं जागा तो खुद हथौड़ा चलाने की तैयारी में आक्रोशित राष्ट्रवादी संगठन
भोपाल। जेपी अस्पताल के कर्मचारी कर्मचारियों के लिए बने 1250 शासकीय आवासीय परिसर में बनी अवैध मजारों को हटाए जाने को लेकर भोपाल जिला प्रशासन एक महीने में निर्णय नहीं ले सका है। इस मुद्दे को उठाने वाला ‘संस्कृति बचाओ मंच’ अब खुद ही इन अवैध संरचनाओं को हटाने की बात कह रहा है।
उल्लेखनीय है कि ‘संस्कृति बचाओ मंच’ के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर तिवारी ने विगत 19 जून को जेपी अस्पातल के शासकीय आवासों में अवैध रूप से मजार बनाए का मुद्दा उठाया था। तिवारी ने टीटी नगर एसडीएम से इस मामले की शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि बाघंबरी देवी मंदिर के पास शासकीय आवासीय परिसर 1250 में दो मंजिला आवास क्रमांक संख्या 28-38 और 85-96 के पास खाली जगह पर दो मजार बनाई गई है। इन मजारों का निर्माण कॉलोनी में रहने वाले मुस्लिम व्यक्तियों ने कराया है। ऐसे में अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई मजारों को हटाते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
तीन साल पुरानी है मजार
अवैध मजार का मामला सामने आने के बाद एसडीएम टीटी नगर अर्चना रावत शर्मा ने हल्का पटवारी के नेतृत्व में एक टीम को कॉलोनी में निरीक्षण के लिए भेजा था। जांच में पता चला कि आवास के पास खाली जगह पर पेड़-पौधे लगे हुए हैं और उसी के पास दो मजार बनाकर ऊपर से टीन शेड का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। यह मजारें तीन साल पुरानी हैं। टीम ने निरीक्षण कर जानकारी एसडीएम को उपलब्ध करवा दी थी।
कोलार एसडीएम ने गठित किया था जांच दल
1250 क्षेत्र में यह शासकीय आवास संपदा और लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाए गए थे। यह क्षेत्र एसडीएम कोलार क्षेत्र की सीमा में आता है। एसडीएम कोलार ने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी। टीम से जवाब मांगा है कि शासकीय भूमि पर मजारें कैसे और कब बनाई गईं, उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं लगी?
एसडीएम बदले नहीं हो सकी कार्रवाई
रविशंकर राय के स्थान पर आदित्य जैन कोलार एसडीएम बन गए हैं। चूंकि वे नवागत हैं, इसलिए उनकी जानकारी में नहीं है। उन्होंने इस मामले में जानकारी लेकर कार्रवाई की बात कही है।
‘मैं इस मामले को चेक करवा लेता हँू। जांच और कार्रवाई को लेकर कितनी प्रगति हुई है।’
कौशलेन्द्र विक्रम सिंह
कलेक्टर, भोपाल
‘कोलार अनुविभाग में मैंने ने हाल ही में चार्ज लिया है, अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। कल ही मैं इस मामले को दिखवाता हँू। अवैध संरचना होगी तो तुरंत ही हटवा दी जाएगी। ’
आदित्य जैन, एसडीएम, कोलार
‘प्रशासन को अंतिम चेतावनी है, अगले 10-15 दिनों में अवैध मजारें नहीं हटाई गईं तो कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर हम खुद ही हटा देंगे। भोज सेतु के पास हाल में बनी अवैध संरचना को लेकर भी प्रशासन नहीं जागा है।’
चंद्रशेखर तिवारी
प्रदेश महासचिव, संस्कृति बचाओ मंच
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26