Breaking News:
राजधानी
सांची पार्लरों में बिकता मिला सिगरेट, गुटखा-तम्बाकू
राजधानी
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ दल ने की कार्रवाई
भोपाल । राजधानी में स्थित हजारों के सांची पार्लर पर सांची के दूध पाउच, मठा सहित गिने चुने उत्पाद ही बिकते नजर आते हैं, लेकिन इन पर परचूनी से लेकर पकोड़े तक बिकते देखे जा सकते हैं। इतना ही भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर स्थित कई सांची पार्लर से पान- मसाला, गुटखा, सिगरेट सहित अन्य तम्बाकू उत्पाद भी बेचे जा रहे हैं।
केन्द्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध के बाद से मप्र में सांची दूध सहित अन्य उत्पादों के विक्रय को बढ़ाने और सांची को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सांची उत्पादों की शुद्धता को लेकर लोगों में विश्वास जगाने के लिए ‘सांची रथ’ राजधानी की अलग-अलग कॉलोनियों में घूमकर दूधिए से अथवा अन्य कंपनियों से खरीदे गए दूध की गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं। इसी क्रम में मिली शिकायत के आधार पर मध्यप्रदेश राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के विपणन दल ने गुरूवार, 19 जून की सुबह विवेकानंद सब्जी मंडी के पास, अशोका गार्डन मार्ग क्रमांक 14 पर स्थित सांची पार्लर पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल को यहां सांची पार्लर पर मादक पदार्थ, गुटखा-तम्बाखू के विभिन्न प्रकार के पाउच, विभिन्न प्रकार की सिगरेट के पैकिट आदि बिकते हुए मिले। निरीक्षण दल ने पंचनामा बनाकर जब्ती करवाकर वैधानिक चेतवानी दी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26